Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won in wrestling

Solan News: प्रिंस लखनपुर ने जीती बड़ी माली

Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक जदारी बागूड़ी विजेश्वर देव मेले का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। ऐतिहासिक जदारी बागूड़ी विजेश्वर देव मेले का समापन हो गया। दो दिवसीय मेले के अंतिम दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक ठोडा खेल और दंगल का आयोजन किया गया।
समापन समारोह में पूर्व सैन्य अधिकारी एवं समाजसेवी कमल कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी को अपनी ओर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। मेला कमेटी की ओर से 60 के दशक के प्रसिद्ध ड्रामा व करियाला कलाकार मशीवर गांव निवासी लायकराम ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बड़ी माली में प्रिंस लखनपुर ने कड़े मुकाबले में चेतन कंडा को पटकनी देकर खिताब अपने नाम किया। छोटी माली में अनिल लखनपुर विजेता और अशोक सोलन उपविजेता रहे। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जेडी अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि जदारी-ए की टीम उपविजेता रही। पुरुष वॉलीबॉल का फाइनल कैप्स-ए और कैप्स-बी के बीच खेला गया, जिसमें कैप्स-ए विजेता रही। विजेता टीम को 7100 रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उपविजेता कैप्स-बी को 5100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में कुल 36 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से लता मेहता, कनिष्का और सुजावली सहित चार प्रतिभागी ही मटकी फोड़ने में सफल रहीं। कुर्सी रेस में मीनाक्षी प्रथम, ज्योति द्वितीय और सुषमा तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के 80 स्कूली बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया, जिन्हें कमेटी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed