{"_id":"6b0583f780799c20350dd132","slug":"won-in-sports-solan-news-c-176-1-sln1007-185357-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बैडमिंटन के फाइनल में कंडाघाट और चंबा में होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बैडमिंटन के फाइनल में कंडाघाट और चंबा में होगा खिताबी मुकाबला
विज्ञापन
सेमीफाइनल में चंबा ने रैहन और मेजबान कंडाघाट ने रोहड़ू को दी शिकस्त
अंतर-पॉलिटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता में खेले गए कई रोमांचक मुकाबले
संबद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कंडाघाट में 28वीं हिमाचल प्रदेश अंतर राज्यीय पॉलिटेक्निक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बैडमिंटन और टेबल टेनिस के रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 पॉलिटेक्निक संस्थानों के 111 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मंगलवार को बैडमिंटन के सेमीफाइनल मुकाबलों में चंबा ने रैहन और मेजबान कंडाघाट ने रोहड़ू को शिकस्त दी। फाइनल मुकाबला कंडाघाट और चंबा के बीच खेला जाएगा। इससे पहले हुए क्वार्टर फाइनल मैच में रैहन ने सुंदरनगर, कंडाघाट ने तलवार, चंबा ने कांगड़ा और रोहड़ू ने प्रगतिनगर को हराया था।
वहीं, टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में मेजबान कंडाघाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमीरपुर को हराया। क्वार्टर फाइनल में कंडाघाट ने तलवार, अंबोटा ने प्रगतिनगर, हमीरपुर ने सुंदरनगर और रैहन ने लाहौल-स्पीति को हराया। समापन समारोह 25 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।