Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won in compitition

Solan News: राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में अनुज को दूसरा स्थान, मिले 30 हजार

Mon, 23 Nov 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा संरक्षण अभियान के तहत शिमला में हुई प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
विज्ञापन

14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में करेगा हिमाचल का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के सातवीं कक्षा के छात्र अनुज ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। अनुज को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अनुज 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) की ओर से ऊर्जा संरक्षण के प्रति राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत 20 नवंबर को शिमला स्थित निगम के कॉरपोरेट मुख्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों से चयनित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अल्पाइन पब्लिक स्कूल के कुल चार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें छठी कक्षा के पारस, सातवीं के अनुज और आठवीं कक्षा की आराध्य व ध्रुवी शामिल रहीं। इन सभी विद्यार्थियों को दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, सूटकेस और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे कला शिक्षिकाओं मीना शर्मा और कमलेश कटवाल का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय की निदेशक प्रेमलता जोशी, उपनिदेशक रूमी जोशी, प्रधानाचार्य बिंदु और उपप्रधानाचार्य हरप्रीत सिंह ने अनुज सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed