फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women retreated 500 metres from the gate of the Solid Waste Management Plant in Dabhota.

Solan News: दभोटा में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के गेट से 500 मीटर पीछे हटी महिलाएं

Sun, 24 May 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Women retreated 500 metres from the gate of the Solid Waste Management Plant in Dabhota.
नालागढ़ के दभोटा में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं- स्रोत- ग्रामीण। - फोटो : 1
शनिवार को प्लांट के कामगार गए ड्यूटी पर, महिलाएं बोलीं अपनी मांगों को लेकर उच्च न्यायालय जाएंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के दभोटा में महिला का धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संचालक व एसडीएम नालागढ़ के आश्वासन के बाद महिलाओं ने अपना धरना प्रदर्शन गेट से पांच सौ मीटर दूर कर दिया है। गेट से धरना हटने के बाद कंपनी के कामगार व अधिकारी शनिवार को अपनी ड्यूटी पर गए। दभोटा में शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ पिछले छह दिनों से महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। महिलाओं ने कंपनी के कामगारों को भी अंदर नहीं जाने दिया। कोर्ट के आदेश के बाद महिलाएं शनिवार को पांच सौ मीटर पीछे हटी, लेकिन उनका प्रदर्शन जारी रहा। शनिवार को नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया ने कंपनी के प्रबंधकों के साथ महिलाओं से बातचीत की। इसमें उन्होंने प्लांट में कूड़ा को सही तरीके से लगाने की बात मान ली। तरल पदार्थ यहां पर नहीं लिया जाएगा। केवल सोलिड कूड़ा की लिया जाएगा। जब तक पहले आया हुआ कूड़ा ठीक ढंग से नहीं लगाया जाता तब तक नया ट्रक नहीं लिया जाएगा। क्षेत्र में फैली मक्खी-मच्छर को मारने का प्रबंध भी कंपनी की ओर से किया जाएगा। इन सभी मांगो को मानने के बाद महिलाओं मुख्य गेट से पांच सौ मीटर पीछे हटी।

महिलाओं ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। अपनी मांगों को लेकर वह उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगी। महिलाओं का आरोप है कि गंदगी से उनका जीवन नरक बन गया है। बच्चों को चर्म रोग व अन्य बीमारियां अभी से लगनी शुरू हो गई है। जब तक यह प्लांट बंद नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed