Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Protest over beef remarks Rashtriya Devbhoomi Party to hold a purification ritual on November

Solan News: गोमांस बयान पर विरोध, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 14 नवंबर को करेगी शुद्धिकरण

Thu, 12 Nov 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सोलन।
विज्ञापन

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी 14 नवंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे शिमला के चौड़ा मैदान में शुद्धिकरण कार्यक्रम और गोमाता पूजन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के गोमांस से संबंधित कथित बयान के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौड़ा मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यक्रम के बाद पार्टी अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाएगी। उन्होंने भाजपा नेताओं के इस विषय पर रुख को लेकर भी आपत्ति जताई। ठाकुर ने गोमाता को भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। पार्टी चौड़ा मैदान में विधिवत शुद्धिकरण और गोमाता पूजन करके सांकेतिक विरोध दर्ज करवाएगी। रुमित सिंह ठाकुर ने भाजपा के हिमाचल प्रदेश नेतृत्व से सवाल किए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से पूछा। ठाकुर ने जानना चाहा कि क्या वे हिमंत बिस्वा सरमा के कथित बयान का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या गोमाता का सम्मान केवल चुनावी मंचों तक सीमित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं है। यह लड़ाई अपने सिद्धांतों, सांस्कृतिक मूल्यों और जनभावनाओं के सम्मान के लिए है। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अब भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में एक मजबूत तीसरे राजनीतिक विकल्प की आवश्यकता है। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी इसी संकल्प के साथ जनता के बीच खड़ी है। उन्होंने प्रदेशवासियों और गौसेवकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed