{"_id":"6af5ba6e28d2a665bb03fb34","slug":"players-from-kandaghat-school-selected-for-the-national-level-solan-news-c-176-1-sln1007-184290-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट स्कूल के 8 खिलाड़ियों \nका राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन
विज्ञापन
विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिनमें से 8 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने जूडो और कुराश जैसे मार्शल आर्ट खेलों में अपनी तकनीकी दक्षता व आत्मविश्वास का परिचय दिया। वहीं फुटबॉल, कबड्डी, रग्बी, योगा और शतरंज (चैस) जैसे खेलों में बेहतरीन टीमवर्क और खेल भावना दिखाते हुए राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा विभाग का विशेष योगदान रहा है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक राकेश द्वारा विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करवाने, अनुशासन सिखाने और उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह वर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि 35 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर खेलना और 8 का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समस्त स्टाफ सदस्यों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षक राकेश तथा मार्गदर्शकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।