फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women of self-help groups selling pickles and chutney

Solan News: स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बेच रहीं आचार-चटनी

Mon, 10 Jun 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 10 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups selling pickles and chutney
चायल में मेले के दौरान जाइका वानिकी परियोजना की ओर से स्वयं सहायता समूह ने लगाए स्टॉल। संवाद
चायल मेले में जाइका वानिकी परियोजना ने लगाई प्रदर्शनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/चायल। तीन दिवसीय चायल मेले के दौरान जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। 11 जून तक चलने वाले इस मेले में कोटी रेंज के तहत जाइका के कई सहायता समूहों ने स्टाल लगाए। इसमें आचार, जूस, चटनी, जैम, शहद और बैग समेत अन्य उत्पाद खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही है।

सशक्त महिला स्वयं सहायता समूह कोटी व दुर्गा स्वयं सहायता समूह डवारो की ओर से निर्मित उत्पादों के दाम बाजार से कम और पूरी तरह से ऑर्गेनिक हैं। इसे देखते हुए मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे लोग स्वयं सहायता समूहों के स्टाल पर भी पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी अच्छी बिक्री भी हो रही है। जाइका के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने स्वयं सहायता समूहों के सभी सदस्यों की सराहना की। मेले के अवसर पर एसएमएस उषा सोलंकी मशोबरा फॉरेस्ट रेंज की एफटीयू समंवयक पूजा व तारा देवी फॉरेस्ट रेंज की समंवयक प्रतिभा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed