फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women launched a cleanliness drive in Baga village of Darlaghat.

Solan News: दाड़लाघाट के बागा गांव में महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 05 Mar 2026 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
Women launched a cleanliness drive in Baga village of Darlaghat.
गांव बागा में स्वच्छता अभियान चलाते वीएचएसएनसी और महिला मंडल की महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौड़ी के बागा गांव में वीएचएसएनसी बागा और महिला मंडल बागा के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता मीरा ने ग्रामीणों से खुले में कचरा न फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। महिला मंडल की सदस्याओं ने फैसला किया कि वे नियमित रूप से अपने घरों और आसपास की सफाई करेंगी, ताकि गांव साफ-सुथरा और सुंदर बना रहे। इस दौरान महिलाओं ने लोक निर्माण विभाग की अनदेखी पर भी रोष जताया। उन्होंने बताया कि बागा-नौणी सड़क निर्माण का एस्टीमेट पिछले दो साल से मंडल कार्यालय में लंबित है। वहीं जल शक्ति विभाग द्वारा बोरवेल के लिए सर्वेक्षण किया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण महिलाओं ने विधायक संजय अवस्थी से आग्रह किया कि संबंधित विभागों को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं। स्वच्छता अभियान में महिला मंडल अध्यक्ष मीरा, सचिव लता, और सदस्य अनीता, मंजू, हेमा, मोनिका, शकुंतला, रीता, शीला, मीना, रजनी और रीना ने सक्रिय सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed