फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women launched a cleanliness drive, collected garbage from the village.

Solan News: महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, गांव से उठाया कूड़ा

Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women launched a cleanliness drive, collected garbage from the village.
गांव में स्वच्छता बनाए रखने को लेकर जागरूकता फैलाती महिला मंडल। स्त्रोत: महिला मंडल।
दाड़लाघाट पंचायत में महिला मंडल की महिलाओं ने दिया सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। स्थानीय पंचायत के दयोठी गांव में वीएचएसएनसी समिति और महिला मंडल कोटला नुम्हाल दयोठी के संयुक्त तत्वावधान में रास्तों की साफ-सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गांव के रास्तों पर फैले कूड़ा-कचरे को साफ किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
ग्रामीणों को बताया कि कूड़ा-कचरा खुले में या रास्तों पर न फेंकें। इसे कूड़ा एकत्र करने वाले कर्मचारियों को ही सौंपें। महिला मंडल की ओर से निर्णय लिया गया कि भविष्य में जो भी व्यक्ति गांव के रास्तों में कूड़ा-कचरा फेंकता पाया गया, उससे 100 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

महिला मंडल की प्रधान भावना शुक्ला ने ग्रामीणों से नालियों की नियमित सफाई बनाए रखने और सीवरेज पाइप लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि गांव में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बना रहे। इस अभियान में अनिता गौतम, भावना शुक्ला, बबीता शर्मा, संध्या गौतम, पूर्णिमा शुक्ला, पूजा गौतम, अनू, करुणा शुक्ला, सोवती, निशा गौतम, सरिता गौतम सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed