{"_id":"6a0a119a25df76de060f6b85","slug":"women-employees-started-writing-the-names-of-candidates-on-ballot-papers-solan-news-c-176-1-ssml1041-169573-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महिला कर्मचारियों ने बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम लिखने का काम शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महिला कर्मचारियों ने बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम लिखने का काम शुरू किया
विज्ञापन
बीडीओ धर्मपुर ने बैलेट पेपर लिखने वाली महिला कर्मचारियों का निरीक्षण करते बीडीओ धर्मपुर व पंचाय
धर्मपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज,बीडीओ ने किया कार्यस्थल का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। ब्लॉक की 26 पंचायतों के प्रत्याशियों के नाम मतपत्रों (बैलेट पेपर) पर लिखने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसे सुचारू रूप से पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों की 62 महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस क्रम में विकास खंड धर्मपुर के बीडीओ धनीराम पंवर और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने कर्मचारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि बैलेट पेपर पर नाम लिखते समय पूरी एहतियात बरती जाए और जल्दबाजी न की जाए, ताकि कोई त्रुटि न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी नाम या प्रविष्टि को लेकर कोई संशय हो, तो तुरंत सहायक निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क करें।
जानकारी के अनुसार, धर्मपुर ब्लॉक में लगभग 37,000 बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम लिखने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य 16 मई से शुरू होकर 20 मई तक अनवरत जारी रहेगा। मतदान प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रंगों के बैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा।