फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women danced to the tune of hymns, Bhagwat Katha started with Kalash Yatra.

Solan News: भजनों की धुन पर झूमीं महिलाएं, कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women danced to the tune of hymns, Bhagwat Katha started with Kalash Yatra.
कुनिहार के देलगी में  श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मौजूद भक्तजन। संवाद
देलगी गांव में कथा के पहले दिन भक्ति, वैराग्य और सत्संग का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। कुनिहार के समीपवर्ती देलगी गांव में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल देलगी के सौजन्य से आयोजित किए जा रहे इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। महिला मंडल की प्रधान मंजू ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में समस्त ग्रामवासियों ने कथावाचक नागेंद्र कृष्ण शास्त्री और पवित्र पुराण ग्रंथ का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे गांव की परिक्रमा की, जिसके पश्चात कथा स्थल पर विधि-विधान से कलश स्थापित किए गए। कथा के पहले दिन व्यास पीठ से नागेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भागवत महापुराण की महिमा का बखान किया। उन्होंने राजा परीक्षित और ऋषि शुकदेव के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के मार्ग पर ले जाने वाली अमृतमयी धारा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कलियुग के इस कठिन समय में भगवान का स्मरण और सत्संग ही मनुष्य के उद्धार का एकमात्र साधन है। आयोजकों ने बताया कि यह कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 से 4:00 बजे तक चलेगी। महिला मंडल और देलगी के ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस ज्ञानयज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। पहले दिन भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed