फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Women associated with self-help groups were honored

Solan News: स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को किया सम्मानित

Sun, 21 Dec 2025 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा सोलन ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शहरी मंडल सोलन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सशक्त एवं संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा शहरी मंडल सोलन की अध्यक्ष प्रिया कंबोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं आज लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्धारक बन रही हैं। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, स्वावलंबन और नेतृत्व का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देना भाजपा की राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा है और महिला मोर्चा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मसम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका अग्रवाल, जिला महामंत्री विशाखा, महिला मोर्चा शहरी मंडल महामंत्री ज्योति शर्मा, उपाध्यक्ष सविता भल्ला, आरती, ज्योति ठाकुर और महिला मोर्चा की अन्य सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed