फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman missing for four days found at an acquaintance's house in Punjab.

Solan News: आत्महत्या का नाटक रचा, पुलिस नदी में तलाशती रही शव, महिला पंजाब में जिंदा मिली

Wed, 15 Jul 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 15 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
मां को मोबाइल पर भेजा ऑडियो, कहा- नदी में कूद रही हूं, पंजाब भागी मलकू माजरा की महिला
विज्ञापन

पुलिस ने पंजाब से लाकर महिला को किया परिजनों के हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मलकू माजरा की 35 वर्षीय महिला ने अपनी आत्महत्या का नाटक रचा। उसने अपनी मां को पंजाब के घनौली में नहर में कूदने की बात कही थी और इसका मोबाइल पर ऑडियो भेजा था। पुलिस ने महिला को पंजाब के रोपड़ से बरामद किया है, जहां वह एक पुराने परिचित के साथ रह रही थी। महिला के इस ऑडियो के बाद उसके भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों और पुलिस ने चार दिन तक नहर में उसके शव की तलाश की। हालांकि, पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला का पता लगाया। उसे पंजाब से हिरासत में लिया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने महिला के मिलने की पुष्टि की है। महिला की शादी 12 साल पहले नालागढ़ के राजपुरा में हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। एक सप्ताह पहले उसका पति उसे मायके छोड़कर गया था। इसी दौरान एक पुराने परिचित ने उससे फोन पर संपर्क किया और उसे पंजाब बुला लिया। पंजाब जाने के लिए महिला के पास कोई बहाना नहीं था, जिसके चलते उसने यह नाटक रचा।

महिला ने अपनी आत्महत्या का नाटक रचने के लिए एक ऑडियो बनाया। इस ऑडियो में उसने पंजाब के घनौली में नहर में छलांग लगाने की बात कही थी। कपड़े भी नहर के पास फेंक दिए थे। महिला को विश्वास था कि न तो उसका शव मिलेगा और न ही उसे कोई खोज पाएगा। पुलिस ने महिला के नहर में कूदने की सूचना मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू की। चार दिन तक शव न मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने तब तक उम्मीद नहीं छोड़ी जब तक महिला का पता नहीं चल गया। मोबाइल ट्रैकिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंचने में सफल रही। उसे सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने महिला के मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed