{"_id":"68e519abd3350f557c0fc109","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-truck-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1044-154494-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घायल अवस्था में महिला को लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार नालागढ़ के बाईपास रोड पर एक ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रही शहर के वार्ड तीन की महिला लतीफन पत्नी अली हसन राय को कुचल दिया। बेहोशी की हालत में महिला को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
-