फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Without water krishngrah land become a dry

बिना पानी के बंजर होने लगी कृष्णगढ़ की जमीन

Sat, 26 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन Updated Sat, 26 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Without water krishngrah land become a dry
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 40 लाख से बनी उठाऊ सिंचाई योजना 10 सालों से कृष्णगढ़ पंचायत के किसानों के लिए सफेद हाथी बनी हुई। - फोटो : demo pic

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की 40 लाख से बनी उठाऊ सिंचाई योजना 10 सालों से कृष्णगढ़ पंचायत के किसानों के लिए सफेद हाथी बनी हुई। लाखों रुपये की इस योजना का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोकार्पण किया था। लेकिन योजना का एक माह ही क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल पाया। इसके बाद से योजना में खराबी के चलते किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


आईपीएच कि लापरवाही के चलते लाखों की यह योजना अब धूल फांक रही है। खेतों को पानी न मिलनेे से खेतीबाड़ी पर भी असर पड़ा है। पानी के अभाव से पंचायत में मछली पालन व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। किसानों का आरोप है कि विभाग ने इस योजना में अच्छी गुणवत्ता की पाइपें नहीं लगाई हैं। इस कारण बार-बार पानी के प्रेशर से पाइपें फट जाती हैं जिससे इस योजना के निर्माण पर कई तरह के सवालिया निशान उठने लगे हैं।
विज्ञापन


कृष्णगढ़ पंचायत के प्रधान रामनाथ वशिष्ठ, उपप्रधान पवन कुमार तथा किसान विकास संघ के प्रधान नरेश कुमार, श्रीराम शर्मा, हरिकृष्ण, चांद राम, सचिन कुमार, नरेश दत्त, हरदेव पंवर, रमेश कुमार, संजीव कुमार, जय प्रकाश, खुशदेव, भगत राम और मस्त राम ने बताया कि योजना के सुचारु रूप से न चलने की वजह से वह फसलों की बिजाई भी नहीं कर पा रहे। किसानों ने बताया कि विभाग से बार-बार आग्रह करने के बाद भी योजना को नहंी चलाया जा रहा। किसानों ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर योजना नहीं चलाई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed