फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Winning students received honors at BL Central Kunihar

Solan News: बीएल सेंट्रल कुनिहार में विजेता छात्रों को मिला सम्मान

Wed, 29 Oct 2025 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में जिला स्तरीय कला व रंग उत्सव समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समारोह के समापन अवसर पर उप निदेशक गुणवत्ता शिक्षा सोलन डॉ. राजिंद्र वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि डॉ. राजिंद्र वर्मा ने जिला स्तर पर कला उत्सव और रंग उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला कला उत्सव समन्वयक मधु ठाकुर और जिला रंग उत्सव समन्वयक मीनाक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं। जिला समन्वयक मधु ठाकुर ने प्रतिभागियों और उनके साथ आए अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और समारोह में आयोजित कला उत्सव की 12 कलाओं और रंग उत्सव की 6 कलाओं के बारे में जानकारी दी। गोपाल शर्मा ने बताया कि उनके विद्यालय की छात्रा महिमा तंवर ने थ्री डी कला प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है, जिसका चयन अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष तथा अध्यापक वर्ग की इस जिला स्तरीय समारोह के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी बच्चों और अध्यापकों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed