फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Will work to strengthen the party: Ratan Singh

पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से करेंगे काम : रतन सिंह

Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Will work to strengthen the party: Ratan Singh
सोलन में जिलाध्यक्ष्य की ताजपोशी रतन सिंह पाल का हार पहनाकर स्वागत करते हुए।संवाद
दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष की ताजपोशी पर बोले
विज्ञापन

करीब छह नामों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से हुई नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद पर रतन सिंह पाल की दूसरी बार ताजपोशी कर दी है। तीन वर्ष तक वे जिलाध्यक्ष पद पर तैनात रहेंगे। इससे पहले भाजपा की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह सोलन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई। साथ ही करीब पांच से छह नाम पर विस्तारपूर्वक मंथन हुआ। हालांकि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल, नंदराम कश्यप, श्रवण चंदेल और डेजी ठाकुर से जिलाध्यक्ष पद के लिए राय ली गई।
ये बैठक करीब डेढ़ घंटा तक चलती रही। इसके बाद सर्वसम्मति से रतन सिंह पाल को दोबारा जिलाध्यक्ष चुनने पर सभी एकमत हुए और नाम की घोषणा हुई। जिलाध्यक्ष पर ताजपोशी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे जगाए। उन्हें खुली जीप में बैठाया गया। जहां से उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही माता शूलिनी मंदिर जाकर उन्होंने शीश नवाया।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि एक बार फिर उन्हें जिला अध्यक्ष के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जिला सोलन के अध्यक्ष के रूप में चुना है। इसके लिए वे सभी का धन्यवाद करते है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें जिला की बड़ी जिम्मेवारी फिर दी गई है। कई चुनौतियां भी हैं। लेकिन वे पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी तन मन धन से भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सभी को साथ लेकर लोकसभा चुनावों में जिला से 55 हजार की लीड दी थी। आगामी चुनावों में भी वे इसी तरह से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, यहां सर्वसम्मति से होता है चुनाव : सैजल
जिलाध्यक्ष के चुनाव के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बधाई दी। साथ ही कहा कि भाजपा संगठन की दृष्टि से दुनिया में बड़ी पार्टी है जहां पर कोई वाद विवाद नहीं होता है और सबकी सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव होता है। अन्य कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है जहां पर सर्वसम्मति से कोई चुनाव हुआ हो।

सोलन में जिलाध्यक्ष्य की ताजपोशी रतन सिंह पाल का हार पहनाकर स्वागत करते हुए।संवाद

सोलन में जिलाध्यक्ष्य की ताजपोशी रतन सिंह पाल का हार पहनाकर स्वागत करते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed