{"_id":"6a8c49f974486e85bb0ea21b","slug":"will-resort-to-work-to-rule-if-demands-are-not-met-solan-news-c-176-1-ssml1044-177169-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मांगें न मानीं तो वर्क-टू-रूल करेंगे काम\nमांगें न मानीं तो वर्क-टू-रूल करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मांगें न मानीं तो वर्क-टू-रूल करेंगे काम मांगें न मानीं तो वर्क-टू-रूल करेंगे काम
Tue, 25 Aug 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी के चालक यूनियन की बैठक में भाग लेते हुए हुए पदाधिकारी- संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवरों की बैठक में लंबित भुगतान, प्रमोशन और ड्राइवरों की कमी पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन की तीन दिवसीय त्रैमासिक बैठक के अंतिम दिन प्रदेशभर से पहुंचे करीब 300 से 400 ड्राइवरों ने कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि 12 महीने के ओवरटाइम नाइट में से अभी तक सात महीने का ही भुगतान हुआ है, जबकि पांच महीने का भुगतान बाकी है। एक वर्दी मिल चुकी है, लेकिन दूसरी वर्दी के पैसे भी लंबित हैं। ओवरटाइम और नाइट ड्यूटी का बकाया करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कंडक्टरों से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति लंबित है और ड्राइवरों की कमी के कारण कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का दबाव बढ़ रहा है। पर्याप्त छुट्टियां भी नहीं मिल पा रही हैं।
मान सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो दिवाली के आसपास वर्क-टू-रूल लागू किया जा सकता है। इसके तहत कर्मचारी निर्धारित आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे और अतिरिक्त ओवरटाइम नहीं करेंगे। यूनियन ने इलेक्ट्रिक बसों के ड्राइवरों से बस धुलाई और टायर पंचर जैसे अतिरिक्त काम करवाने पर भी आपत्ति जताई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हर माह की पहली तारीख की रात 12 बजे तक वेतन खातों में नहीं आया तो 2 तारीख से बसों का संचालन रोकने का फैसला लिया जा सकता है। यूनियन जल्द ही एचआरटीसी प्रबंध निदेशक से मिलकर मांगपत्र सौंपेगी।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव गंगा रामठाकुर, संगठन मंत्री बाल किशन, मुख्य सलाहकार पदम सिंह, राकेश कुमार, फतेह सिंह, जीवन राणा, राजेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, चमनलाल, संतराम, धर्मेंद्र कुमार, किशन देव, सुरेंद्र राणा, अमर चंद, जगीर सिंह, प्रकाश चंद, राज कुमार, अमर नाथ, ओमशंकर, देशराज, धर्मवीर, मौजूद रहे।