फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   While giving the problem, also include the mobile number in the complaint form

समस्या देते समय शिकायतपत्र में मोबाइल नंबर भी डालें : उपायुक्त

Mon, 22 Jan 2024 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
कसौली की नारायणी पंचायत में आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 23 जनवरी को कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारायणी में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र का ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम नारायणी ग्राम पंचायत जखरोड़ा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे आरंभ होगा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जहां विभिन्न समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा वहीं लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में नशा निवारण के विषय में भी लोगों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में रोगियों के उपचार के साथ-साथ सामान्य परीक्षण निशुल्क किए जाएंगे। रोगियों को दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। कार्यक्रम में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी एवं पात्रता के संबंध में अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया विभिन्न समस्याओं के निपटारे के लिए अपने आवेदन पत्र देते समय अपना मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें। उपायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि बड़ी संख्या में पहुंचकर सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed