फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Well dug aside Rajpura-Khera road a life threat for two and four wheelers in Nalagarh

सड़क के बीचोंबीच बना दिया ‘मौत का कुआं’

Mon, 23 May 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंस
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। राजपुरा से खेड़ा बाईपास सड़क के बीचोंबीच बना कुआं कभी ‘मौत का कुआं’ साबित हो सकता है। सड़क के साथ सटा 100 फीट गहरा कुआं कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लोक निर्माण विभाग ने इसकी अनदेखी कर यहां सड़क बना दी जिससे कोई बड़ी घटना घट सकती है।
कालका से रोपड़ जाने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग काफी छोटा है। कार और दोपहिया वाहन चालक इस रास्ते से जाना पसंद करते हैं। पहले यह गांव का रास्ता था लेकिन वाहनों के आवागमन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इसका रखरखाव शुरू किया।
विज्ञापन

खेड़ा से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क के बीचोंबीच एक कुआं है। सड़क को इससे थोड़ा हटकर बनाया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की टारिंग भी की लेकिन कुएं के पास सड़क के साथ सफेद लाइन का गोला लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बीच बना कुआं रात के अंधेरे में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। कुएं से सड़क की तरफ मुंडेर बिल्कुल नहीं है जिस कारण छोटे वाहन के लिए यह मौत का कुआं साबित हो सकता है।
पंचायत किरपालपुर की प्रधान सरोज देवी ने कहा कि जब सड़क बन रही थी तो लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया था कि कुएं को तो हटा नहीं हटा सकते लेकिन सड़क को दूसरी जगह बदल दो और कूहल को अंडरग्राउंड कर दो। लोक निर्माण विभाग ने पंचायत की एक न सुनीं और जैसे-तैसे काम निपटा दिया।

उधर, लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि कुआं पहले ऊपर से ढका हुआ था लेकिन ग्रामीणों ने मरम्मत के लिए इसे खोल दिया। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed