फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water tanker in Solan priced rupees one thousand for 2500 litres

सोलन शहर में एक हजार रुपये में बिक रहा 2500 लीटर पानी

Mon, 06 Sep 2021 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Water tanker in Solan priced rupees one thousand for 2500 litres
मालरोड पर रविवार को पानी न मिलने की वजह से घरों में पानी की सप्लाई देते पानी के निजी टैंकर लेकर पहु - फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इस बीच लोग गुजारे के लिए पानी खरीदने को मजबूर हो गए हैं। रविवार को मालरोड सहित अन्य जगहों पर टैंकरों से लोगों ने घरों में खाली बर्तनों और टंकियों को भरवाया। बीते दो माह से पहले बरसात की वजह से लोगों को चौथे दिन और अब सातवें दिन पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में बीते कुछ दिनों से पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। शहर की प्यास बुझाने के लिए दो पेयजल योजनाएं भी नाकाफी साबित हो रही हैं। वर्तमान समय में मौसम साफ है जिसके चलते पानी लिफ्ट करने में कोई समस्या नहीं आ रही है। इसके बावजूद नगर निगम शहर में पानी का आवंटन करने में बेबस दिख रहा है।
विज्ञापन

पानी की समस्या पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान चल रहा है। दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं। इस बीच शहरवासियों को रोजाना पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। मालरोड पर पानी का टैंकर लेकर पहुंचे सोनी सिंह ने कहा कि रोजाना सुबह से ही लोगों पानी की मांग कर रहे हैं। करीब 10 दिनों से घर जाने का मौका तक नहीं मिला है। एक हजार रुपये में 2500 लीटर पानी दिया जा रहा है। शहर में जगह-जगह पानी की मांग बढ़ रही है। पानी के लिए शहर के लोग सुबह-शाम फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है। कई जगहों पर पानी के पाइप टूटे हुए हैं जिन्हें ठीक करवाया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed