{"_id":"57effb074f1c1b1e08573c69","slug":"water-tank-clining","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद भी उतरे मुख्य जल भंडारण टैंक की सफाई करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद भी उतरे मुख्य जल भंडारण टैंक की सफाई करने
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य जल भंडारण टैंक की सफाई का कार्य शनिवार को भी जारी रहा। 18 लाख गैलन के पानी भंडारण की क्षमता वाले इस टैंक से सिल्ट को साफ करने में नगर परिषद को तीन दिन का समय लग गया। शनिवार देर शाम तक भी टैंक से गाद को पूरी तरह से साफ नहीं किया जा सका था। शनिवार को कांग्रेस के मनोनीत पार्षद और पूर्व पार्षदों ने भी टैंक की सफाई की।
विज्ञापन
टैंक साफ करते समय नप के कार्यकारी अधिकारी गिर गए जिसमें उन्हें मामूली चोटें आई हैं। अमर उजाला की पड़ताल में सालों से टैंक साफ न होने का खुलासा हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने टैंक को साफ करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
नप के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि नप के ईओ बीआर नेगी टैंक की सफाई करते हुए फिसलने से चोटिल हो गए। उन्होंने बताया कि शनिवार को आईपीएच विभाग द्वारा 15 लाख गैलन पानी की सप्लाई शहर के लिए की गई। टैंक की सफाई का कार्य वीरवार तक हो जाना था, लेकिन सिल्ट की मात्रा अधिक होने के कारण अब टैंक को साफ करने में कुछ दिन और लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वार्ड नंबर 6 के पूर्व मनोनित पार्षद विशाल वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के पार्षद, पूर्व पार्षद और मनोनीत पार्षद जब तक टैंक की सफाई, रंगाई करेंगे तब तक प्रशासन के मानकों पर टैंक की सफाई खरी नहीं उतरती। इस दौरान शहरवासियों को पानी की किल्लत से भी दो चार होना पड़ सकता है। टैंक साफ करने वालों में नप के मनोनीत पार्षद कृष्ण ग्रोवर, वार्ड 10 के पार्षद शशि इंद्र आहलूवालिया और पूर्व मनोनीत पार्षद राजीव कोड़ा मौजूद रहे।