{"_id":"22dabdeacbdbe52e954d4b2b1987e570","slug":"water-tank-clean-in-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर के मुख्य पानी के टैंक होंगे सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन शहर के मुख्य पानी के टैंक होंगे सुरक्षित
ब्यूरो, अमर उजाला/ (सोलन)।
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम लोगों को स्वच्छ और साफ पानी मुहैया करवाने की अमर उजाला की मुहिम का असर जारी है। सोमवार को प्रशासन के आदेशों के बाद नगर परिषद ने टैंकों के इर्द-गिर्द 10 फीट ऊंची जाली लगाने का कार्य शुरू कर दिया है ताकि टैंकों के इर्द-गिर्द कोई अंदर प्रवेश न कर सके, न ही गंदगी फैला सके।
विज्ञापन
इस पर करीब 5-10 लाख का खर्च आएगा। वहीं डीसी सोलन टैंकों पर टेंपरेरी तिरपाल की छत लगाने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन स्थाई तौर पर छत लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए डीपीआर तैयार करके अर्बन विभाग को भेजा जाएगा। इसके अलावा गैस के द्वारा आधुनिक क्लोरीनेशन पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
जेई और नप की टीम सफाई व्यवस्था का लगातार रखरखाव करने के लिए वहां रहेगी। वहीं नगर परिषद ने बेशक टैंकों की व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद छेड़ दी है लेकिन आईपीएच के स्रोतों पर अभी भी सवालिया निशान है। इसके अलावा जंग लगी पानी की सप्लाई की पाइपें भी चिंता का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन