फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water supply in Dharampur will be normal within a week, assures Jal Shakti Department

Solan News: धर्मपुर में एक सप्ताह में सामान्य होगी पानी की आपूर्ति, जलशक्ति विभाग का आश्वासन

Tue, 02 Jun 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के बाद हो गई थी पेयजल किल्लत
विज्ञापन

गिरि योजना से सप्लाई नहीं आने से, सप्ताह में एक दिन मिल रहा था पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। जलशक्ति विभाग ने धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट को एक सप्ताह के भीतर सामान्य करने का आश्वासन दिया है। विभागीय कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोग लगातार गिरि पेयजल योजना से नियमित आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। धर्मपुर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार तक कुछ क्षेत्रों में ही पानी की आपूर्ति हो पाई। गिरि पेयजल योजना से निर्धारित मात्रा में पानी न मिलने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है।जानकारी के अनुसार, सामान्य आपूर्ति के लिए गिरि योजना से लगभग छह लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन वर्तमान में कई क्षेत्रों में चार से आठ दिन के अंतराल पर ही जल आपूर्ति हो रही है। गर्मियों में यह अंतराल और भी बढ़कर आठ से नौ दिन तक पहुंच जाता है। वहीं, वर्षों पुरानी डगरोह पेयजल योजना भी गर्मियों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पा रही है।
आपूर्ति बाधित होने का कारण
विभागीय जानकारी के अनुसार गिरि पेयजल योजना से धर्मपुर क्षेत्र को नियमित रूप से पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते महीने में कई बार 10 दिन तक भी जल आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। गिरि योजना धर्मपुर क्षेत्र के लिए ही बनाई गई थी, लेकिन पर्याप्त पानी न मिलने से स्थिति बिगड़ रही है।
विज्ञापन

कोट
एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सामान्य करने के प्रयास किए जाएंगे। गिरि योजना से आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग स्तर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भानु उदय, सहायक अभियंता, जलशक्ति विभाग,धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed