{"_id":"578cdd364f1c1b6137c4c13e","slug":"water-problem-in-town-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ट से पेयजल योजनाएं हांफी, चौथे दिन मिलेगा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्ट से पेयजल योजनाएं हांफी, चौथे दिन मिलेगा पानी
ब्यूरो, सोलन
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
मानसून की तेज बारिश से सोलन में जलसंकट गहरा गया है। शनिवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते अश्वनी खड्ड में गाद जम गई।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की तेज बारिश से सोलन में जलसंकट गहरा गया है। शनिवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते अश्वनी खड्ड में गाद जम गई। इससे रविवार को अश्वनी खड्ड की सप्लाई बंद करनी पड़ी है। शहर और आसपास के गांवों में पचास फीसदी से अधिक पानी की सप्लाई इसी योजना से होती है। वहीं शहर को फीड करने वाली अन्य मुख्य योजना गिरि से भी कम सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन
पीलिया को लेकर चर्चा में रही अश्वनी खड्ड जलजनित रोगों के चलते संवेदनशील है। सिल्ट आदि से बीमारियों का खतरा रहता है। इससे लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। सोमवार को शहर में 35 एमएलडी पानी की जरूरत थी। लेकिन शहर को महज 10 लाख गैलन पानी ही मिला। ऐसे में शहर में पेयजल संकट गहरा गया है। मानसून जारी रहने की स्थिति को देखते हुए अब चौथे दिन पानी की सप्लाई देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
35 लाख गैैलन पानी की जरूरत
सोलन शहर की कुल 60 हजार की आबादी को रोजाना 30-35 लाख गैलन पानी की जरूरत होती है। वहीं अश्वनी और गिरि का पानी आईपीएच विभाग द्वारा शहर तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद नगर परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों में पानी का वितरण किया जाता है। लेकिन सोमवार को शहर में महज 10 लाख गैलन पानी ही पहुंचा।
विज्ञापन
बीमारी से बचें लोग : डॉ. एनके गुप्ता
क्षेत्रिय अस्पताल सोलन के जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएन गुप्ता ने बताया कि बरसात के दिनों में जल जनित रोगों का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। वहीं सिल्ट में अगर अनट्रिटेड पानी ज्यादा समय के लिए रखा जाए तो भी इसके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए पानी को पीने से पहले 20 मिनट के लिए उबाल लेना चाहिए। साथ ही हाथों को बार-बार साबुन से भी धोते रहने से कई जलजनित रोगों का खतरा कम किया जा सकता है।
पानी की जरूरत नहीं हो रही है पूरी : ठाकुर
नगर परिषद के जेई बीएस ठाकुर ने बताया कि अश्वनी और गिरि में गाद आने से आईपीएच द्वारा पानी की सप्लाई बहुत कम की जा रही है। इस कारण शहर की पानी की जरूरतों को पूरा कर पाना नप के लिए मुश्किल है। जहां एक ओर सोमवार को आईपीएच ने मात्र 10 लाख गैलन पानी दिया तो वहीं रविवार को भी इतनी ही सप्लाई मिली। इस कारण शहर के अधिकांश वार्डों में जल वितरण नहीं हो पाया। अश्वनी से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही।
बारिश से अश्वनी में आई गाद : चौहान
आईपीएच के एसडीओ सुभाष चौहान ने कहा कि बारिश के चलते अश्वनी खड्ड में गाद जमा हो गई है। इस कारण साफ पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। रविवार को सप्लाई बंद करनी पड़ी है। बरसात के चलते अगले कुछ महीनों में अश्वनी और गिरि दोनों में सिल्ट जमा होने की समस्या बनी रहेगी। इसके चलते पानी की सप्लाई पर थोड़ी कटौती हो सकती है। लेकिन विभाग द्वारा सिल्ट को साफ करने का कार्य किया जा रहा है।