फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The water of baddi is poluted

कहीं जहरीला तो नहीं हो गया है बीबीएन के कुओं का पानी

Sat, 25 Jun 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Sat, 25 Jun 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
The water of baddi is poluted
बीबीएन में प्राचीन जल स्रोत (कुएं) का पानी अब लोग प्रयोग में नहीं लाते। गर्मियों के दिनों में पेयजल आपूर्ति का प्रमुख साधन आईपीएच और सेहत विभाग की अनदेखी का शिकार हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

बीबीएन में प्राचीन जल स्रोत (कुएं) का पानी अब लोग प्रयोग में नहीं लाते। गर्मियों के दिनों में पेयजल आपूर्ति का प्रमुख साधन आईपीएच और सेहत विभाग की अनदेखी का शिकार हुआ है। पेयजल गुणवत्ता की परख को लेकर दोनों विभागों ने कोई कवायद शुरू नहीं की। लिहाजा दूषित पानी का अंदेशा जताते हुए लोगों ने इन कुओं से पानी लेना ही बंद कर दिया। कुओं के पानी में तरल पदार्थ तैैरने लगे हैं।

विज्ञापन

 
लोगों के मुताबिक बीबीएन के बद्दी, बरोटीवाला, मलपुर, फौजी कौलानी किशनपुरा, मानपुरा, मदन पुरा और नालागढ़ में दो दर्जन से अधिक कुएं हैं, जिनसे एक दशक पूर्व लोग पानी पीने के प्रयोग में लाते थे। लेकिन औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद लोगों ने इस कुओं का पानी पीना छोड़ दिया है। कुएं सूख चुके हैं और पानी न के बराबर है। बद्दी के राम लोक कौशल, गीता राम भारद्वाज, हंसराज भारद्वाज, कमल वेद, मलपुर के प्रधान करनैल सैणी, संजीव ठाकुर, फौजी कालोनी किशनपुरा के  कुलवीर राणा तथा मानपुरा के देवराज ठाकुर ने बताया कि औद्योगिक इकाईयों के लगने से कुएं का पानी खराब हो गया है। पानी के ऊपर तरल पदार्थ तैरने लगे हैं जिससे लोगों ने इसे पीना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


पानी की गुणवत्ता जानने के लिए किसी भी विभाग ने पहल नहीं की है। न ही पानी की चेकिंग करने का बंदोबस्त किया है। उन्होंने विभाग से बचे कुओं के पानी के सैंपल लेेने की मांग की है। सीएमओ डॉ. आरके दरोच ने बताया कि शीघ्र ही बीबीएन की कुओं के पानी के सैंपल लिए जाएंगे। सैंपल की प्रयोगशाला में जांच कर उसकी गुणवत्ता का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल फेल होने का दावा : शर्मा
हिम परिवेश संस्था के महासचिव बाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि संस्था ने चेन्नई की एक निजी प्रयोगशाला से मदनपुरा, किशनपुरा, मलपुर के पांच कुएं के पानी के सैंपल जांच करने के लिए भेजे थे। जांच के दौरान पानी को केमिकल की मात्रा पाई गई तथा यह पानी पीने लायक नहीं पाया गया। आईपीएच के एक्सईएन सुनील कनोत्रा ने माना कि कुएं का पानी खराब हो सकता है। इसकी जांच स्वास्थ्य विभाग करता है। आईपीएच योजनाओं के तहत वितरित करने वाले पानी की जांच करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed