फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water crisis in solan due to heat wave

Solan News: सोलन, धर्मपुर और कंडा में हफ्तों बाद मिल रहा पानी

Sun, 19 May 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 19 May 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
water crisis in solan due to heat wave
धर्मपुर के साथ लगते छटेरा गांव में बावड़ी के आसपास पानी भरने के लिए रखी खाली बा​ल्टियां व अन्य।
भीषण गर्मी होते ही कई जगहों में शुरू हुई पेयजल किल्लत
विज्ञापन

प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर, घंटोभर नहीं आ रही बारी
टैंकरों से महंगे दामों पर पानी मंगवाने पर मजबूर है लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में गर्मी बढ़ते ही पानी को लेकर हाहाकार मचना शुरू हो गया है। प्राकृतिक जल स्रोतों में भी जलस्तर भीषण गर्मी के बीच लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में अब लोग पानी की बूंद-बूंद को तरसना शुरू हो गए हैं। सोलन शहर ही नहीं अब जिले के अन्य जगहों में भी पानी की किल्लत शुरू हो गई है। सोलन शहर के कई वार्डों में पानी पांचवें दिन आना शुरू हो गया है। वहीं कुमारहट्टी और धर्मपुर में पानी आठवें दिन मिल रहा है। यहीं नहीं धर्मपुर में साथ लगती ग्राम पंचायतों में पानी 20वें दिन आ रहा है।
ग्राम पंचायत गुल्हाडी के छटेरा, शिल्लड, पठिया गांव में लोग पूरी तरह से प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। बावड़ियों के पास भी लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दिनभर लोग पानी के लिए बावड़ियों के पास ही अपना पूरा दिन व्यतीत कर देते हैं। कई घंटे बैठने के बाद लोगों की बारी आती है। वहीं शहरों में टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी मंगवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पानी की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए पानी टैंकर मालिकों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। लोगों को 1000 से 1200 रुपये में 3000 लीटर का टैंकर मिल रहा है। हालांकि जल शक्ति विभाग की ओर से पानी की किल्लत को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग और पंचायतों की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई करने की कोई योजना तैयार नहीं की है। ऐसे में आगामी दिनों में लोगों को और ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सोलन में गिरि पेयजल योजना का पानी धर्मपुर को देने से टैंकों में कम पानी पहुंच रहा है। हालांकि अश्वनी पेयजल योजना से रोजाना पानी लिफ्ट कर शहर के मुख्य भंडारण टैंक तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद नगर निगम कई वार्डों में पानी की सप्लाई पांचवें दिन दे रही है। धर्मपुर क्षेत्र में गंभर उठाऊ पेयजल योजना में पानी 90 फीसदी तक खत्म हो गया है। केवल गिरि योजना का ही सहारा क्षेत्र की जनता को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू होने लगी पानी की किल्लत
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बावड़ियों में भी पानी कम हो जाने के कारण करीब एक घंटे में चार बाल्टियां पानी भरने में लग रहा है। बोहली, भोजनगर में भी पानी की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं।

कोट
पानी की किल्लत को लेकर विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जाए। गर्मी अधिक होने से उठाऊ पेयजल योजनाओं में लगातार जलस्तर कम हो रहा है। सोलन और धर्मपुर क्षेत्र में पानी गिरि योजना के माध्यम से दे रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि पानी को व्यर्थ न बहाएं।
-ई. आशीष राणा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन

धर्मपुर के साथ लगते छटेरा गांव में बावड़ी के आसपास पानी भरने के लिए रखी खाली बाल्टियां व अन्य।

धर्मपुर के साथ लगते छटेरा गांव में बावड़ी के आसपास पानी भरने के लिए रखी खाली बाल्टियां व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed