फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Water crisis in Baddi's ward-1 and 2 as pumping motor out of order

मोटर खराब होने से बद्दी में गहराया पेयजल संकट

Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Baddi's ward-1 and 2 as pumping motor out of order
बद्दी के वार्ड नंबर दो में निजी ट्यूबवैल से पानी भरते हुए कामगार। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। बद्दी के वार्ड-1 और 2 में पेयजल योजना की मोटर खराब होने से सोमवार को पानी नहीं आया। इस कारण लोगों में हाहाकार मचा रहा। लोगों ने निजी ट्यूबवेलों से पानी भरकर अपनी प्यास बुझाई। अतिरिक्त मोटर नहीं होने से अभी तक कई दिन तक पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन

वार्ड-दो और एक में अस्पताल के समीप बने ट्यूबवेल से पानी सप्लाई होता है लेकिन यहां पर मोटर जल गई है। विभाग ने मोटर को मरम्मत के लिए भेज तो दिया लेकिन मोटर को ठीक होने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। पानी नहीं आने से लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए भटक रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी औद्योगिक कामगारों के समक्ष आ रही है जिनके पास स्टोर के लिए खाली बाल्टी है।
विज्ञापन

बद्दी निवासी कृष्ण कुमार कौशल ने बताया कि बद्दी के वार्ड-एक और दो में सोमवार को पानी नहीं आया। पानी के अभाव में लोग निजी ट्यूबवेल से पानी भर रहे हैं। बद्दी के वार्ड-एक और दो में ज्यादा तक लोग किराए के मकान में रहते हैं। यह कामगार सुबह पानी भर कर जाते थे लेकिन सोमवार को पानी नहीं आया। शाम को खाना बनाने के लिए उन्हें पहले पानी का इंतजाम करना पड़ा, उसके बाद खाना बना। यह निजी ट्यूबवेलों से पानी भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता चमन लाल ने मोटर में ब्लास्ट होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग ने मोटर को रिपेयर के भेज दिया है। विभाग के पास अतिरिक्त मोटर नहीं है। हालंकि विभाग ने इसके लिए उच्च अधिकारियों को एस्टिमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा है। लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। एक मात्र मोटर होने से रिपेयर होने के बाद ही पेयजल सुचारु होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed