फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water cricis in parwanoo

Solan News: परवाणू में पेयजल किल्लत, टैंकरों से मंगवा रहे पानी

Sat, 20 Jan 2024 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
कौशल्या खड्ड पेयजल योजना का गिरा जलस्तर हिमुडा तीन से चार दिन बाद छोड़ रहा पानी की सप्लाई
विज्ञापन

30 साल से एक ही पेयजल योजना पर निर्भर परवाणू
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। पिछले करीब चार माह से सूखे के चलते पेयजल योजनाओं पर पानी का स्तर गिरना शुरू हो गया है। परवाणू क्षेत्र की प्यास बुझाने वाली कौशल्या खड्ड पेयजल योजना का भी जलस्तर तेजी से गिर रहा है। इसके चलते परवाणू क्षेत्र में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। हिमुडा की ओर से क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाती है। अब सप्लाई को तीन से चार दिन बाद कर दिया है। इसके चलते संबंधित लोगों को महंगे दामों पर पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि हिमुडा परवाणू में पेयजल सप्लाई पिछले करीब 30 साल से एक ही स्रोत पर निर्भर है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। अभी तक हिमुडा क्षेत्र के लिए पेयजल योजना का कोई दूसरा विकल्प नहीं खोज पाया है। हिमुडा की ओर से हर वर्ष पानी के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। परवाणू उद्योग संघ के सचिव सार्थक तनेजा ने बताया कि परवाणू में उद्योगों को 90 रुपये 1000 प्रति लीटर की दर से पानी मिल रहा है जो देश में सबसे महंगा है। इसके बाबजूद हिमुडा पानी की पूरी आपूर्ति नहीं कर पाता। उधर, हिमुडा के अधिशासी अभियंता गिरिश शर्मा ने कहा कि कौशल्या खड्ड में जलस्तर कम होने से परवाणू में पेयजल सप्लाई तीसरे दिन की गई है। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed