{"_id":"6a7b2d95fbc2f46fc80b0fe3","slug":"water-crices-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1044-176217-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर व कोटला में पेयजल किल्लत, 11वें दिन भी नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर व कोटला में पेयजल किल्लत, 11वें दिन भी नहीं आया पानी
विज्ञापन
तीन हजार की आबादी पानी को तरसी, योजना की मोटर जली
संवाद न्यूज ऐजंसी
बरोटीवाला (सोलन)। थाना पंचायत के कोटला व धर्मपुर गांवों में 11वें दिन भी पानी नहीं आया। योजना की मोटर खराब होने से यह समस्या पेश आई है। करीब तीन हजार आबादी पानी के लिए भटक रही है। 11 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग मोटर की मरम्मत नहीं करा पाया है। विभाग ने सात दिन के बाद मोटर बदली। अभी यहां पर पानी लिफ्ट हो ही रहा था कि योजना के स्टोर टैंक की मोटर जल गई। कुछ लोग टैंकर से पानी मंगवाकर प्यास बुझा रहे हैं। अन्य लोग बावड़ी से पानी भर रहे हैं। बीडीसी अध्यक्ष अशोक कुमार, डॉक्टर प्रदीप, रामलखन, नंदलाल, दीपक रोहित, मोहित, मनोज, बिल्ला, मनीष, सतपाल तथा कोटला से सोहन लाल, बिट्टू, पवन, देवराज, रवि ने कहा कि पिछले 15 साल में पहली बार देखा कि 11 दिन से गांव में पानी नहीं आया। उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि पहले धर्मपुर गांव की मोटर जल गई थी। अब स्टोर टैंक की मोटर जल गई है। जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है।