फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   water crices in solan

Solan News: शहर के वार्डों में पांच दिन बाद भी नहीं हो पा रही पानी की सप्लाई

Tue, 18 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन


शहरवासी बोले, सरकार कोई भी हो जनता की परेशानी दूर नहीं कर रही
नगर निगम और जल शक्ति विभाग एक-दूसरे पर लगाते रहते हैं आरोप
कांग्रेस कार्यकाल में भाजपा करती थी धरने, अपनी सत्ता आने पर मौन

भाजपा व कांग्रेस की राजनीति में फंसे शहरवासी, हो रही परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम में चाहे सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, लेकिन पेयजल किल्लत का समाधान कोई भी सरकार नहीं कर पाई। भारी बरसात के दौरान भी वार्डों में पांच से छह दिन बाद भी पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं शहरवासियों का कहना है कि शहर में सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, लोगों की समस्याओं को दूर करने के केवल वादे ही हो रहे हैं। जनता की परेशानियों को दूर नहीं किया जा रहा है। जब निगम में कांग्रेस की सत्ता थी तो भाजपा हो हल्ला करती रहती थी, अब अपने महापौर व उपमहापौर होने पर मौन हैं। वहीं, जल शक्ति विभाग का दावा है कि उनकी ओर से निगम के टैंकों तक पर्याप्त पानी दिया जा रहा है, लेकिन निगम उसे सही ढंग से लोगों तक नहीं पहुंचा रहा है।
शहरवासियों ने बताया कि नगर निगम और आईपीएच का काम केवल एक-दूसरे पर आरोप लगाना ही रह गया है, लेकिन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई वार्डों में लोगों को अभी भी पानी के टैंकरों का ही सहाहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम की ओर से पानी के बिल हर बार समय पर दिए जा रहे हैं, लेकिन पानी की सप्लाई पर मौन है। निगम के कर्मचारी अपनी मनमर्जी से पानी छोड़ते व बंद करते हैं। यदि निगम ने 10 बजे पानी छोड़ना तय किया है, तो कर्मचारी पानी अपराह्न 11:00 बजे तक छोड़ता है। शहर में कांग्रेस की सरकार के समय पानी की समस्या पर भाजपा की ओर से धरने दिए जाते थे, लेकिन अब अपनी सत्ता आते ही समस्या को लेकर सभी कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर लिया है।
विज्ञापन

इनसेट
वार्ड में निगम का कर्मचारी अपनी मनमर्जी से पानी छोड़ता है। नियमानुसार कभी पानी की सप्लाई नहीं आती है। किसी की टंकी आधी भरती है, तो किसी के घरों तक पानी ही नहीं पहुंचता है। पानी की नालियां जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। इस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी छह दिन बाद आ रहा है। वार्ड पार्षद को समस्या बताएं या किसी अधिकारी को, कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरबंस लाल शर्मा, वार्ड नंबर 2, नगर निगम सोलन


वार्ड 17 में अब लोगों को जल शक्ति विभाग के सहारे रहना पड़ रहा है। पिछले छह दिनों से वार्ड में पानी नहीं आया है। दोनों विभाग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान कोई नहीं करता है। पार्षद को समस्याएं बताएं, तो एक ही जवाब सुनने को मिलता है कि जल्द पानी मिलेगा।
- बाबू राम, वार्ड नंबर 17, नगर निगम सोलन

चुनाव के समय पानी सही से आने लगा था, लेकिन चुनाव होने के बाद दोबारा वही स्थिति हो गई है। पानी की बिल घर तक पहुंच जाते हैं, लेकिन सप्लाई के लिए छह दिन तक इंतजार करना पड़ता है। आसपास प्राकृतिक जलस्रोत भी नहीं है। टैंकर के सहारे ही काम चला रहे हैं। -आरती, वार्ड नंबर 5, नगर निगम सोलन


महापौर के अपने वार्ड में ही पानी की सप्लाई सही से नहीं आ रही है। पानी छह दिन बाद आ रहा है। पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। निगम के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

-अनिल, वार्ड नंबर 2, नगर निगम सोलन

कोट
नगर निगम को जैसे ही पानी की समस्या की शिकायत मिल रही है, वैसे ही उसका समाधान करने की कोशिश की जा रही है। पानी की कमी के संबंध में जल शक्ति विभाग से बात की जा रही है। निगम कोशिश कर रहा है कि पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जा सके।
-सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed