{"_id":"aaf9135e79195679fe3c48339394ee3c","slug":"water-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 रुपए में मिलेगा 300 एमएल मिनरल वाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 रुपए में मिलेगा 300 एमएल मिनरल वाटर
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सोलन में पहले वाटर एटीएम को बद्दी में लगाया गया। अब लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल सस्ते में उपलब्ध हो सकेगा। बुधवार को इसका शुभारंभ सेल्स टैक्स आफिस के पास किया गया। इसमें एक रुपए में 300 एमएल फिल्टर ठंडा पानी मिलेगा। जबकि भविष्य में सोलन शहर में भी वाटर एटीएम स्थापित करने की बात कही जा रही है। इसके अलावा बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में अन्य जगहों पर भी वाटर एटीएम लगाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
यह होंगी कीमतें
मात्रा कीमत
300 एमएल 1 रुपये
1 लीटर 2 रुपये
20 लीटर 15 रुपए
बीबीएनडीए ने लोगों को साफ पानी पीने की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और इसे उपयुक्त दर प्रदान करने के लिए सिनर्जी सोलर कंपनी को अपने पायलट प्रोजेक्ट के लिए यह जगह प्रदान की है। कंपनी को यह जगह पांच सालों के लिए प्रदान की गई है।
विज्ञापन
सिनर्जी सोलर के निदेशक रमनदीप सिंह ने बताया कि प्योरीफाइड वाटर एटीएम एक सिक्के से चलने वाली वाटर वेंडिंग मशीन है। इसमें एक इन-बिल्ट वाटर प्योरीफायर और चिल्लर लगा है। इस मॉडल में सामान्य पानी को लेकर उसे साफ पेयजल में बदला जाता है और इसके लिए बीआईएस मानकों का पालन किया जाता है।
विज्ञापन
इस मशीन में आपको सिर्फ एक सिक्का डालना होता है और आप तुरंत ही सस्ता और सुविधाजनक दर पर साफ और ठंडा पानी प्राप्त कर सकते हैं। इस एटीएम में पांच सौ लीटर तक सामान्य पानी और पांच सौ लीटर प्योरीफाइड ठंडे पानी को स्टोर करने की क्षमता है और इससे पानी की कमी नहीं रहती और निरंतर सप्लाई दी जा सकती है।