फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ward members raised the issue of parking, cleanliness and roads

Solan News: वार्ड सदस्यों ने उठाया पार्किंग, सफाई और सड़कों का मुद्दा

Wed, 20 Dec 2023 06:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 20 Dec 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Ward members raised the issue of parking, cleanliness and roads
परवाणू में वार्ड कमेटी की तिमाही बैठक में मौजूद कमेटी के सदस्य। संवाद
नगर परिषद परवाणू के वार्ड नंबर नौ में कमेटी की हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू के वार्ड नंबर नौ की वार्ड कमेटी की तिमाही बैठक वार्ड कमेटी की पूर्व अध्यक्षा व पार्षद निशा शर्मा की अध्यक्षता में एक होटल में हुई। बैठक में वार्ड कमेटी के 6 सदस्यों अशोक जिंदल, विवेक अग्रवाल, बीना कौल, निशी पटियाल, धीरज धीमान और मनोज शर्मा ने मुख्य रूप से भाग लिया।
नगर परिषद परवाणू के कर्मचारी रणजीत सिंह और जयश्री ने सभी सदस्यों द्वारा दिए गए विकास कार्यों के सुझाव को रजिस्टर में नोट किया। धीरज धीमान ने राधा स्वामी सत्संग घर से डोगरा निवास तक सड़क और नालियों के निर्माण पर जोर दिया। अशोक जिंदल और विवेक अग्रवाल ने स्ट्रीट लाइटों, सडकों के सुधार, नालियों पर सीमेंट के ढक्कन आदि के बारे में कहा।
विज्ञापन

वार्ड कमेटी की सदस्या बीना कौल और निशी पटियाल ने सफाई, पार्किंग के लिए जगह देने, सीवेज लाइन और ओपन जिम लगाने की बात की। यह वार्ड कमेटी की बैठक नगर परिषद नियमों के तहत हर तीन माह में होना अनिवार्य है। निशा शर्मा ने सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों और मांगों को परिषद की बैठक में रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह कि वार्ड कमेटी की बैठक से वार्ड के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed