फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Voters can register to vote through helpline.

Solan News: वोटर हेल्पलाइन से वोट बनवाने के लिए हो सकते हैं पंजीकृत

Thu, 04 Apr 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 04 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ व झाड़माजरी में स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में गठित स्वीप टीम ने वीरवार को नवांग्राम और रेडू उपरला पंचायतों के लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए जागरूक किया। स्वीप टीम के प्रभारी डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में उनकी टीम के सदस्य रवि नंदन शर्मा और देवेश शर्मा ने दोनों पंचायत के लोगों को मतदान करने और मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जिनकी आयु 31 दिसंबर 2023 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वे अपना मतदान पहचान पत्र फॉर्म नंबर-6 भरकर बना सकते हैं। लोग अपने आप भी वोटर हेल्पलाइन से पंजीकृत हो सकते हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने यह कहा गया है कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नही रहना चाहिए। इस अवसर पर नवांग्राम पंचायत के सचिव सुच्चा सिंह, वार्ड सदस्य सुषमा देवी, जसविंद्र कौर, भाग सिंह, बलविंद्र कौर, बीएलओ कांता देवी, सुनीता देवी आशा वर्कर ममता देवी, नरेंद्र कौर, सुमन देवी, सुनीता देवी, आंगनबाड़ी सुनीता देवी सहित करीब 25 लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रेडू उपरला के उपप्रधान मंगल सिंह, सचिव भगत सिंह, वार्ड सदस्य मीना देवी, अक्की देवी, शरीफ मोहमद, मेहर चंद, बीएलओ कमलेश एवं करीब 20 लोगों को भी लोकसभा चुनाव के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उधर, उद्योग नगरी झाड़माजरी में मतदान जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया। नालागढ़ उप मंडल अधीनस्थ स्वीप टीम नोडल अधिकारी अदित कंसल की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में झाड़माजरी स्थित उद्योग इनोवा कैप्टेब कंपनी में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया। स्वीप टीम ने इस उद्योग में कार्यरत लगभग 250 लोगों को वोट बनवाने एवं वोट डालने के लिए प्रेरित किया। स्वीप टीम के सदस्य मुख्याध्यापक रामस्वरूप, बीईओ ज्ञानचंद, बीईओ हाकिम खटाना, मुख्य शिक्षक मदनलाल ने लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed