फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Volunteers gave multiple presentations at the conclusion of the camp.

Solan News: स्वयंसेवियों ने शिविर के समापन पर दीं एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां

Mon, 25 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Volunteers gave multiple presentations at the conclusion of the camp.
चंडी स्कूल के एनएसएस ​शिविर के समापन दौरान दीप प्रजज्वलित करते हुए। संवाद
चंडी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उप तहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर बीएसएनएल कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी के प्रबंधन समिति के सचिव चंद्रमोहन शर्मा मुख्यातिथि रहे। विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर, कॉलेज के हिंदी के प्रवक्ता हीरा दत्त शर्मा, पंचायत चंडी के सदस्य चमन रहे।

कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र कुमार व बबीता शर्मा ने बताया कि यह विशेष शिविर 19 नवंबर से आरंभ हुआ था। स्वयं सेवियों ने इन सात दिनों में विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई एवं अन्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़कर भाग लिया। समापन समारोह के उपलक्ष्य में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। शिविर में वॉलंटियर नीरज कुमार और रेणु को सर्वश्रेष्ठ वाॅलंटियर घोषित किया गया। मुख्यातिथि ने बच्चों को इस विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बच्चों को विशेष जानकारी दी और अपनी तरफ से 7100 रुपये की धन राशि दी। इस कार्यक्रम में स्कूल के उप प्रधानाचार्य दर्शन शर्मा, पुष्पा शर्मा, डिंपल, कमल और डीपी व स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed