{"_id":"6a81c448b4046a43e60bb850","slug":"viyog-janisha-and-aryaman-emerged-as-winners-solan-news-c-176-1-ssml1040-176551-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वियोग, जनिशा और आर्यमन रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वियोग, जनिशा और आर्यमन रहे विजेता
Mon, 17 Aug 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एवर ग्रीन स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आर्य समाज हॉल में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के बाल व युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन सब-जूनियर खिलाड़ी वियोग के हाथों करवाया गया। क्लब के अध्यक्ष हरिदत्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना, खेल भावना को जागृत करना और युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेल के प्रति प्रेरित करना है। आयोजित प्रतियोगिता के सिंगल्स मुकाबले में अंडर-7 (बालक) में वियोग विजेता, हरगुन उपविजेता रहे। अंडर-9 (बालिका) में जनिशा विजेता, जानवी उपविजेता, अंडर-11 (बालिका) में पल्लवी विजेता, सोनाक्षी उपविजेता, अंडर-11 (बालक) में वियोम विजेता, कुशल उपविजेता, अंडर-13 में सुजूल विजेता, मृदुल उपविजेता, अंडर-15 में (बालिका) में निकिता विजेता, पूर्वी उपविजेता, अंडर-17 बालक आर्यमन विजेता, रितिक उपविजेता रहे। इसके अलावा डबल्स मुकाबले में अंडर-11 (बालिका) में जनिशा व पल्लवी विजेता, डिंपल व सोमाक्षी उपविजेता,
अंडर-15 बालिका जनिशा व सृष्टि विजेता, निकिता व पूर्वी उपविजेता, अंडर-17 बालक आर्यमन व अंकित विजेता, रितिक व भाव्या उपविजेता समापन समारोह के दौरान स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।