फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Viral infection cases rise due to weather change; hospitals crowded.

Solan News: मौसम में बदलाव से वायरल के मामले बढ़े, अस्पताल में भीड़

Sat, 22 Aug 2026 12:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 22 Aug 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना पहुंच रहे वायरल के 200 मरीज
विज्ञापन

मेडिसिन ओपीडी के बाहर लग रही मरीजों की भीड़
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी, अचानक हो रही ठंड से बचाव की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मौसम और तापमान में रोजाना हो रहे बदलाव के कारण अब जिले में वायरल के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भी वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोलन अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना लगभग 200 से अधिक मरीजों में वायरल की बीमारी पाई जा रही है। वहीं इनमें से करीब 100 मरीजों में तेज बुखार होने की शिकायत सामने आई है। वायरल के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है।
विभाग की ओर से लोगों को बदलते मौसम में ठंड से बचाव व साफ पानी पीने के लिए कहा गया है। डॉक्टरों के अनुसार वायरल के बढ़ने का मुख्य कारण मौसम में अचानक से बढ़ रही ठंड व गर्मी है। वहीं इसमें बच्चे व बुजुर्गों में वायरल अधिक तेजी से फैल रहा है। डॉक्टरों की ओर से भी अस्पतालों में मरीजों को जरूरी सलाह दी जा रही है, ताकि वायरल को फैलने से रोका जा सके। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मेडिसिन ओपीडी के बाहर वायरल के मरीजों की भीड़ लग रही है। ओपीडी में जाने वाले हर तीसरे मरीज को तेज बुखार की शिकायत है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की ओर से भी जरूरी दवाओं का स्टॉक पूरा रखने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
वायरल होने के लक्षण
शरीर का तापमान बढ़ना और ठंड लगना
तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द होना
बहुत अधिक थकान महसूस होना
गले में खराश, खांसी और जुकाम
उल्टी, दस्त लगना और भूख न लगना

इनसेट
वायरल से बचाव के तरीके
कुछ भी खाने से पहले अच्छे से हाथ धोना
खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल से ढकें
गंदे हाथों से अपनी आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
साफ, उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं
बाहर के खुले व बासी खाने से बचें
लक्षण दिखने पर डॉक्टरों की सलाह लें

कोट
अस्पताल में तेजी से वायरल के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए डॉक्टरों की ओर से भी मरीजों को वायरल से बचाव के लिए जरूरी सलाह दी जा रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को जरूरी दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि मरीजों को हर सुविधा मिल सके। - डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed