{"_id":"66226abf3ce13b434907d69e","slug":"villagers-will-now-bring-their-vehicles-to-home-through-contact-routes-solan-news-c-176-1-ssml1040-119987-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ग्रामीण अब संपर्क मार्गों से घर तक लाएंगे अपने वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ग्रामीण अब संपर्क मार्गों से घर तक लाएंगे अपने वाहन
Fri, 19 Apr 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
बघेरी टोल बैरियर पर ट्रकों की पर्ची काटने पर जताया विरोध
चार पंचायतों के लोगों ने की बैठक, बिना कारण नहीं देंगे टोल
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बघेरी पंचायत में लगे टोल बैरियर पर स्थानीय वाहनों से टोल लेने पर बघेरी, गोल जमाला, बेरछा व खिल्लियां के लोगों ने विरोध जताया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक करके संपर्क मार्गों से अपने वाहन घर तक लाने का फैसला लिया है।
बघेरी पंचायत के प्रधान बलदेव सिंह, गोल जमाला के दर्शन सिंह, मस्तानपुरा के छोटे राम, कंडलू के उपप्रधान रोशन लाल, उपप्रधान विक्रम सिंह व सुरेंद्र सिंह जट्ट ने बताया कि बघेरी पंचायत में वर्ष 2006 में टोल बैरियर लगा है। पहले उनसे टोल नहीं लिया जाता था, लेकिन हाल ही में उनसे टोल की वसूली शुरू की जा चुकी है। अब उनसे 550 रुपये टोल लेना शुरू कर दिया है। उनके पास ट्रक है जिनका अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी आना-जाना लगा रहता है। बीच में टोल बैरियर होने से उनके वाहनों पर आज तक कोई भी टोल नहीं लगा। बैठक में फैसला लिया गया कि कच्चे रास्तों को प्रयोग करके वह ट्रकों को अपना घर लाएंगे।
बघेरी के प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि टोल बैरियर के प्रबंधक को अवगत कराने के बाद भी इसे बंद नहीं किया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को रोष है। अपने ही खेत से अपने घर आने पर 550 रुपये टोल देना कहां तक न्याय संगत है। गोल जमाला के प्रधान दर्शन सिंह व सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रक चालक पहले ही घाटे में चल रहे हैं और प्रति दिन बिना काम से टोल देना पड़ा तो उन्हें अपने ट्रक बेचने पड़ेगें। इसलिए उन्होंने शुक्रवार से अपने ट्रकों को खेतों में बनाए गए रास्तों से अपने घर तक लाने का फैसला लिया है। वह बिना कारण से टोल टैक्स नहीं देंगे।