{"_id":"6671803bc4d2ebad4b0f5157","slug":"villagers-of-kotla-surrounded-the-office-due-to-lack-of-water-solan-news-c-176-1-ssml1040-123612-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पानी न आने पर कोटला के ग्रामीणों ने कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पानी न आने पर कोटला के ग्रामीणों ने कार्यालय घेरा
विज्ञापन
बद्दी में जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घिराव करते हुए कोटला गांव के लोग। संवाद
पांच दिन से झेलनी पड़ रही समस्या, लोग टैंकर से मंगवाने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पेयजल किल्लत को लेकर बरोटीवाला पंचायत के कोटला गांव के लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। गांव में पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने कार्यालय में तैनात अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा और पेयजल सप्लाई सुचारू करने की मांग उठाई।
कोटला गांव के वीरेंद्र चौधरी, बीर सिंह, हरकेश, रामनाथ, राज कुमार, गुरनाम, तरसेम विजय, श्याम, शिवराम, पूर्णचंद, विनोद, कमला देवी और विनोद के नेतृत्व में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि पांच दिन से गांव में पानी की बूंद नहीं आ रही है। मुख्य पाइप लाइन जगह-जगह से लीकेज होने से यह दिक्कत आ रही है। लोग टैंकर मंगवा कर प्यास बुझा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनके गांव की पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि दून में पेयजल योजना को जल स्तर काफी नीचे चला गया है। कई योजना में 25 फीसदी पानी रह गया है। ऐसे में लोगों को पानी उपलब्ध कराना कठिन हो गया है। उन्होंने इस बारे में एसडीएम को भी अवगत कराया है। जिन योजनाओं को पानी सूख गया है उन्हें दूसरी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वहीं जहां पर कोई व्यवस्था नहीं है वहां पर टैंकर लगाए जाएंगे।