{"_id":"60d5e9fa8ebc3e2e087ceb05","slug":"villagers-of-haatkot-panchayat-wandering-for-drinking-water-solan-news-sml37474207","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत से हाटकोट के ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत से हाटकोट के ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। पेयजल किल्लत को लेकर हाटकोट पंचायत की बैठक प्रधान जगदीश अत्रि की की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही हाटकोट बाजार में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। कुनिहार की ग्राम पंचायत हाटकोट में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।
समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि पिछले एक साल से हर तीसरे दिन पानी आता था। अब सप्ताह बाद भी पानी नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासी राकेश शर्मा, देवराज भारद्वाज, अजय, नवनीत शर्मा, भूपेंद्र, शीला शर्मा, सीमा महंत, संगीता, पूजा, विमला, कल्पना, प्रदीप, तेजेंद्र, संजय जोशी ने विभाग से दो दिनों के भीतर सप्लाई ठीक करने की मांग की है।
यदि समस्या दुरुस्त नहीं हुई तो ग्रामीण खाली बर्तन के साथ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। जल शक्ति विभाग सहायक अधिशासी अभियंता सुबाथू मनीष शर्मा का कहना है कि हाटकोट पंचायत में पानी की जो भी समस्या आ रही है, उसका जल्द ही समाधान किया जाएगा।