फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Villagers met the Deputy Commissioner regarding the dilapidated condition of the Dangri-Pati school.

Solan News: डांगरी-पाटी स्कूल की खस्ता हालत को लेकर उपायुक्त से मिले ग्रामीण

Wed, 02 Sep 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 02 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रधान बोले 2023 से है स्कूल की हालत जर्जर, उपायुक्त ने दिया जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डांगरी-पाटी स्कूल की खस्ताहाल स्थिति को लेकर बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मनमोहन शर्मा से मिला। उन्होंने स्कूल की समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। यह समस्या वर्ष 2023 से चली आ रही है। प्रतिनिधिमंडल में डांगरी पंचायत के प्रधान भूपेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य, वार्ड सदस्य और स्कूल प्रभारी अर्पण सहित गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे। पंचायत प्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि स्कूल की छत से बारिश का पानी टपकता है। इससे भवन की हालत लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों और अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। प्रधान ने बच्चों की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खराब भवन के कारण कभी भी परेशानी खड़ी हो सकती है।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मनमोहन शर्मा के समक्ष स्कूल की पूरी स्थिति रखी। उन्होंने जल्द-से-जल्द आवश्यक मरम्मत की मांग की। उचित व्यवस्था करवाने पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेगा। वे स्कूल भवन की हालत सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। उधर, उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस पर आवश्यक कार्रवाई के लिए विभाग को आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed