{"_id":"604512ef8ebc3ec4965b2705","slug":"villagers-from-surajpur-panchayat-demand-water-supply-from-gambher-khadd-solan-news-sml363404425","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभर खड्ड से ग्रामीणों को दी जाए पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभर खड्ड से ग्रामीणों को दी जाए पेयजल सप्लाई
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत सूरजपुर के ग्रामीणों ने गंभर खड्ड से पेयजल सप्लाई देने की मांग उठाई है। इस मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग से मिला। इस दौरान अधिकारियों को पंचायत की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया।
ओमप्रकाश शर्मा ने अधिशासी अभियंता को बताया कि ग्राम पंचायत सूरजपुर के सभी गांवों को उठाऊ पेयजल योजना गंभर खड्ड से जोड़ा जाए और फौरी तौर पर पंचायत के सभी गांवों में पानी की उचित व्यवस्था की जाए। इसमें मुख्य तौर पर पाइपों को बदलने और स्टोर टैंक की मरम्मत जैसे विषय शामिल हैं। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पीपलूघाट चौक में सार्वजनिक शौचालय, वर्षा शालिका निर्माण, चलेड़ नाला के पास पुली, सड़क में डंगे लगाने, पीपलूघाट-सिम्मू-कुन्नी-छिब्बर-घनागूघाट सड़क में डंगे लगाने और पंचायत के अंतर्गत सभी सड़कों की मरम्मत और पक्का करना शामिल रहे।