फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of teachers

Solan News: क्लस्टर सिस्टम से स्कूलों में पढ़ाई हो रही प्रभावित, प्रवक्ता संघ ने जताया रोष

Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन की बैठक में मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटे को 95:5 अनुपात में करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ जिला सोलन की बैठक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में जिला अध्यक्ष जयलाल जलपाईक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नालागढ़ जोन के तहत आने वाले शिक्षा खंड रामशहर, पट्टा महलोग, बद्दी और बरोटीवाला के कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने क्लस्टर सिस्टम को लेकर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया। संघ के सदस्यों का कहना था कि इस व्यवस्था के कारण माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालयों में भेजे जाने से संबंधित उच्च विद्यालयों में अध्यापकों की भारी कमी पैदा हो रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। संघ ने सरकार से मांग उठाई कि प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को प्राथमिक स्तर पर नई नियुक्तियों के माध्यम से भरा जाए, ताकि उच्च विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था बाधित न हो। बैठक में प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटे को बढ़ाकर 95:5 के अनुपात में निर्धारित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि इस न्यायसंगत मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए ताकि शिक्षकों में पनप रहा असंतोष दूर हो सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही वर्ष 2003 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों की पेंशन एवं वित्तीय देनदारियों से संबंधित मामलों पर भी गंभीर मंथन हुआ। संघ ने मांग की कि संबंधित कर्मचारियों को लागू नियमों और सर्वोच्च न्यायालय के प्रासंगिक निर्णयों के अनुरूप पेंशन संबंधी लाभ व लंबित वित्तीय देनदारियां अविलंब प्रदान की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने एससीईआरटी और डाइट में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रवक्ताओं से संबंधित विषयों को प्राथमिकता देने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान केवल शिक्षकों और विद्यार्थियों के हित से जुड़े विषयों पर ही बात होनी चाहिए, न कि संसाधन व्यक्तियों द्वारा विषय से बाहर की चर्चा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed