फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Videography of works done under Smart City Mission will be done through drones

Solan News: स्मार्ट सिटी मिशन से हुए कामों की ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

Mon, 21 Oct 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मांगी शिमला में किए कामों की मांगी रिपोर्ट, काम आज से होगा शुरू
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन से शहर में हो रहे 210 काम, 179 हो चुके पूरे, 31 पर चल रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कितने नए प्रोजेक्टों का निर्माण हुआ है, इसकी अब ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की जाएगी। मंगलवार से ही ड्रोन से शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के कामों की रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू होने जा रहा है।
स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने इसके लिए जिला प्रशासन से मंजूरी ले ली है। 25 अक्तूबर तक ड्रोन से सभी छोटे-बड़े कामों की वीडियोग्राफी की जानी है। केंद्र सरकार ने हाल ही में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए कामों की रिपोर्ट मांगी है। शिमला शहर में करीब 750 करोड़ रुपये से कई नए प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। इनकी रिपोर्ट अब फाइलों के अलावा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के जरिये भी भेजी जाएगी। इसके अलावा इन कामों की एक बुकलेट भी तैयार करवाई जा रही है। इसमें हर काम की फोटो के साथ पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने कहा कि मंगलवार से ड्रोन से निर्माण कार्याें की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है। इसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजी जाएगी। साथ ही एक टेबल बुक भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्किंग, एस्केलेटर समेत हो रहे 210 नए काम
स्मार्ट सिटी के तहत शिमला शहर में 210 नए काम हो रहे हैं। इनमें 179 प्रोजेक्ट तैयार हैं। 31 का निर्माण चल रहा है। इस मिशन से शिमला की जनता को ढली की डबललेन टनल, जाखू एस्केलेटर, स्मार्ट फुटपाथ की सुविधा मिली है। कई नए पार्क बने हैं। सड़कें चौड़ी हुई हैं। कई बड़ी पार्किंग का निर्माण हो रहा है। लिफ्ट, बस अड्डे, दुकानों, फाउंटेन, बुक कैफे और वॉकवे जैसी सौगातें भी शहर को मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed