फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Video of verbal conflict between on-duty doctor and chemist goes viral in Solan

ऑन ड्यूटी चिकित्सक से दवा विक्रेता की बहस का वीडियो वायरल

Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Video of verbal conflict between on-duty doctor and chemist goes viral in Solan
सोलन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक से बहस होने से फिर चर्चाओं में आ गया है। यह मामला आपातकालीन कक्ष का है जहां महिला चिकित्सक के साथ जन औषधि केंद्र संचालक ने बहस की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में महिला चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान वह मरीजों को उपचार और परामर्श दे रही थी। जन औषधि केंद्र संचालक ने कक्ष में आकर चिकित्सक से बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक के साथ ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने बहस नहीं करने के लिए कहा लेकिन संचालक ने एक न सुनी। इसके बाद अन्य सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया जिनके आने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने अस्पताल प्रशासन को इसकी शिकायत दी है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने मामला पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा हैं। जन औषधि केंद्र संचालक ने अस्पताल के चिकित्सकों पर केंद्र की दवाइयां नहीं लिखने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने केंद्र से दवाइयों का ब्योरा मांगा है।
अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया है। यह केंद्र पिछले चार सालों से चल रहा है लेकिन संचालक काफी समय से अस्पताल के चिकित्सकों पर केंद्र की दवाइयां नहीं लिखने का आरोप लगा रहा है। केंद्र संचालक का कहना है कि केंद्र में लाखों रुपयों की दवाइयां खराब हो गई है और कुछ दवाइयां अगर इस्तेमाल नहीं की गईं तो जल्द ही खराब हो जाएंगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि मामला उनके पास आया है और वायरल वीडियो भी देखा है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के काम में बाधा कानूनन गलत है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। चिकित्सक जन औषधि केंद्र में मिलने वाली दवाइयों को भी लिखते हैं। दवाइयों का ब्योरा भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed