फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vicky of Chandigarh won the title of Patta Dangal

Solan News: चंडीगढ़ के विक्की ने जीता पट्टा दंगल का खिताब

Mon, 27 May 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Vicky of Chandigarh won the title of Patta Dangal
पट्टा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को पुरस्कार देते हुए  क्लब के पदाधिकारी।
फाइनल में भोगपुर अखाड़े के राकेश को दी पटकनी
विज्ञापन


छोटी माली के खिताब पर राजा पट्टा ने की जीत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। पट्टा महलोग में आयोजित मेले के दौरान दंगल में चंडीगढ़ के विक्की ने माली की कुश्ती का खिताब जीता। उसने भोगपुर अखाड़े के राकेश टकरा को पराजित किया। वहीं छोटी माली पर राजा पट्टा ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 100 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखा कर लोगों का मनोरंजन किया। स्थानीय युवा सूरज व रिंकू की कुश्ती को भी लोगों ने काफी पसंद किया।
पट्टा के स्कूल मैदान में हुई दंगल प्रतियोगिता की फाइनल कुश्ती चंडीगढ़ के पहलवान विक्की व भोगपुर अखाड़े के पहलवान राकेश टकरा के बीच हुई। विक्की शुरू से ही राकेश पर हावी रहा और राकेश को धूल चटा दी। वहीं छोटी माली राजा पट्टा व तरुण पट्टा के बीच हुई। जिसमें राजा पट्टा विजयी रहे।
विज्ञापन


इससे पहले कुश्ती का शुभारंभ दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया। जबकि समापन समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी व ओपी ठाकुर ने विजेता व उप विजेता पहलवानों को क्लब की ओर से नकद पुरस्कार बांटे। इस मौके पर मेला कमेटी के प्रधान ज्योति गुप्ता, क्लब के प्रधान तरुण चौधरी, सूरज, हनी, लक्की, प्रदीप, तरुण कुमार, ललित व सुनील समेत गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed