{"_id":"64ce898f30b2863e5b02d884","slug":"verification-of-photo-voter-lists-till-21-deputy-commissioner-solan-news-c-176-1-ssml1040-4862-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के सत्यापन 21 तक : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के सत्यापन 21 तक : उपायुक्त
Sat, 05 Aug 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोलन। मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से वर्तमान में जिला सोलन के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह अभियान 21 अगस्त तक चलेगा। इस अवधि में बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगे। बीएलओ घर के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार के समस्त पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सही दर्ज हैं और किसी प्रकार की अशुद्धि पाई जाने पर उसे ठीक करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीएलओ प्रथम अक्तूबर, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। बीएलओ प्रथम जनवरी, 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर पात्र भावी मतदाताओं के साथ-साथ ऐसे भावी मतदाताओं की जानकारी भी प्राप्त करेंगे जो प्रथम अप्रैल 2024, प्रथम जुलाई, 2024 और प्रथम अक्तूबर, 2024 को मतदाता बनने के लिए पात्र हों
कहा कि बीएलओ ऐसे मतदाताओं की पहचान भी करेंगे जिनके मतदाता सूचियों में फोटोग्राफ खराब अथवा मानकों के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने सोलन के समस्त नागरिकों से आग्रह किया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूचियों के सत्यापन कार्य में पूर्ण सहयोग करें।