{"_id":"69ee6d0b07cfd6fe70073430","slug":"vehicular-movement-restored-on-the-thyoda-chamakdi-route-solan-news-c-176-1-ssml1044-168071-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: थ्योड़ा-चमकड़ी मार्ग पर बहाल हुई वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: थ्योड़ा-चमकड़ी मार्ग पर बहाल हुई वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
नालागढ़ के रामशहर- शिमला मार्ग से थ्योडा छमकड़ी संपर्क मार्ग पर जेसीबी से मार्ग को रिपेयर करते हु
-इंपैक्ट-
नौ अप्रैल बारिश के कारण डंगा गिरने से सड़क हो गई थी बंद, 10 किमी का पड़ रहा था अतिरिक्त सफर
सड़क बहाली से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़-रामशहर शिमला मार्ग से जुड़ने वाले थ्योड़ा चमकड़ी मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। गौरतलब है कि अमर उजाला ने 25 अप्रैल के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को मार्ग चौड़ा करने के कड़े निर्देश जारी किए थे। विदित रहे कि 9 अप्रैल को हुई भारी बारिश के कारण मार्ग का डंगा ढह गया था, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। सबसे ज्यादा परेशानी त्यामु पारला गांव के ग्रामीणों को हो रही थी। मुख्य सड़क से महज ढाई किलोमीटर दूर बसे इस गांव के लोगों को मार्ग बंद होने के कारण छियाछी-गोयला होकर 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा था। शादी-ब्याह के सीजन में यह बाधा ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। विभाग ने डंगा गिरने वाले स्थान पर मार्ग को दूसरी ओर से काटकर चौड़ा किया, ताकि वाहनों की आवाजाही सुरक्षित हो सके। ग्रामीणों ने मार्ग बहाली पर राहत की सांस ली है।
कोट
थ्योड़ा-चमकड़ी मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए ठेकेदार को तुरंत मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। अब त्यामु पारला और आसपास के लोगों को आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
आईसी शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी उपमंडल ,रामशहर