{"_id":"6adc9d833a752351b30a1943","slug":"vehicle-body-detaches-from-a-moving-trailer-at-ambuja-chowk-solan-news-c-176-1-sln1003-182673-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अंबुजा चौक पर चलते ट्राले से अलग हुई बॉडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अंबुजा चौक पर चलते ट्राले से अलग हुई बॉडी
Sat, 24 Oct 2026 05:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में बड़ा हादसा टला, अंबुजा चौक का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के अंबुजा चौक के पास शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। पुराना लोहा लेकर जा रहे एक ट्राले की पिछली बॉडी अचानक मुख्य हिस्से से अलग होकर एक तरफ खिसक गई। इस दौरान उठे धूल के गुबार से मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
जानकारी के मुताबिक, ट्राला अंबुजा कंपनी की तरफ से दाड़लाघाट चौक की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन चौक से मुड़ा, उसकी पिछली बॉडी अलग हो गई। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त आसपास कोई राहगीर या स्कूली छात्र नहीं था। हालांकि, क्षेत्र के स्कूलों की छुट्टी ठीक तीन बजे हो चुकी थी, जिससे बड़ा खतरा टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और जाम खुलवाकर यातायात सुचारु किया। थाना प्रभारी दाड़लाघाट पंकज शर्मा ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्राले के पिछले हिस्से को हटाने के लिए अंबुजा सीमेंट कंपनी की बड़ी मशीन बुलाई गई है और पुलिस स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।