फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vegetable demand on rise as tourism business blooms

पर्यटन सीजन गुलजार होते ही होटलों में बढ़ी सब्जियों की मांग

Sat, 03 Oct 2020 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कोरोना काल में होटल कारोबार शुरू होने के साथ सब्जियों की मांग भी बढ़ने लगी है। शिमला मिर्च, टमाटर, गोभी और फ्रासबीन की सब्जी मंडी में ज्यादा मांग है। वहीं इन सब्जियों के किसानों को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं। सीजन के शुरूआती समय में 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाली गोभी और शिमला मिर्च के दाम एकदम से 30 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। गोभी के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे पर भी रौनक आई है। हालांकि शिमला मिर्च का सीजन अब अंतिम चरण में है। मंडी में अब बहुत कम शिमला मिर्च पहुंच रही है। साथ ही फ्रासबीन 47 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोविड के बीच होटल, ढाबे समेत पर्यटन स्थल बंद हो गए थे। यहां से सब्जियों की मांग भी नहीं थी। अब होटल और पर्यटन स्थल खुलने के बाद सब्जियों की मांग बढ़ने लग गई है। इसमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोग भी होटल-ढाबों में सब्जियां खाना पसंद कर रहे हैं। सब्जियों की अधिक मांग के बाद इसके दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

मांग बढ़ने से महंगी हुईं सब्जियां : शर्मा
मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में बेहतरीन स्वास्थ्य को लेकर सब्जियां का अधिक सेवन कर रहे हैं। इसमें होटल-ढाबों समेत बाहरी राज्यों से सब्जियों की अधिक मांग मिल रही हैं। शिमला मिर्च, गोभी और टमाटर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह तक सब्जियों के दाम स्थिर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed